close

This is Testing Message

Balita at Pulitika

Gorakhpur | लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'एकता यात्रा' का भव्य आयोजन
Gorakhpur | लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 'एकता यात्रा' का भव्य आयोजन SI News 5 Mga view • 4 buwan kanina

गोरखपुर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती

आज गोरखपुर में ‘एकता यात्रा’ एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया।
पूरे वातावरण में देशभक्ति और गर्व की भावना झलकती रही।

🙏 एक भारत, श्रेष्ठ भारत — सरदार पटेल अमर रहें !

#SardarVallabhbhaiPatel #EktaYatra #VandeMataram #EkBharatShreshthaBharat #Gorakhpur #UnityDay #RashtriyaEktaDiwas #CMYogi #IndiaUnity #Patel150

Ghazipur | गंगा कटान में तुलसीपुर में बह गए कटान रोधी पत्थर: ग्रामीणों में आक्रोश
Ghazipur | गंगा कटान में तुलसीपुर में बह गए कटान रोधी पत्थर: ग्रामीणों में आक्रोश SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

🚨 गाजीपुर से बड़ी खबर 🚨

गंगा कटान का खतरा एक बार फिर गहराया!
तुलसीपुर में गंगा की तेज धार में बह गए कटान रोधी पत्थर 💦

👉 दो साल पहले लाखों रुपये की लागत से बनाए गए कटान रोधी बांध के पत्थर अब गंगा में समा गए हैं।
👉 ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल — बोले “घटिया काम और लापरवाही की वजह से गांव, खेत और सड़क सब खतरे में हैं।”
👉 ग्रामीणों ने ठेकेदार और जेई पर कार्रवाई की मांग की है।

📍 प्रशासन से निवेदन — जल्द निरीक्षण कर ठोस कदम उठाए जाएं, नहीं तो गंगा फिर कई घरों को निगल सकती है।

#Ghazipur #GangaKatan #Tulsipur #BreakingNews #FloodAlert #GangaRiver #UttarPradesh #LocalNews #GhazipurUpdate #RuralIndia

Ghazipur | गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग गंगा में डूबे, तलाश जारी
Ghazipur | गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: दाह संस्कार में आए तीन नाबालिग गंगा में डूबे, तलाश जारी SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

😢 गाजीपुर से दर्दनाक खबर 😢

शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए तीन नाबालिग स्नान करते समय गंगा में डूब गए।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

तीनों बच्चे —
🕯️ कुंदन (16 वर्ष)
🕯️ आदित्य जायसवाल (17 वर्ष)
🕯️ हिमांशु मद्धेशिया (16 वर्ष)
स्व. महेंद्र जायसवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।

फिलहाल पुलिस और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं।
घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

#Ghazipur #BreakingNews #DardnaakHaadsa #GangaNadi #PoliceSearch #GhazipurNews #UPNews #SadNews

Gorakhpur I  I महंत अवैधानाथ जी को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की माँग तेज़
Gorakhpur I I महंत अवैधानाथ जी को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की माँग तेज़ SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

गोरखपुर, संवाददाता:
विनोद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी विजय नाथ, अनिरुद्ध किरन बाबा प्रेमचंद मानव सेवा न्यास की ओर से गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैधानाथ जी महाराज को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की माँग उठाई गई है।

विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महंत अवैधानाथ जी का जीवन राष्ट्र सेवा, धर्म रक्षा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और समाज सुधार, शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

सभा में संतजनों और प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे राष्ट्रभक्त संत को “भारत रत्न” से सम्मानित करना पूरे देश की भावना का सम्मान होगा।

#गोरखपुर #महंतअवैधानाथ #भारतरत्न #रामजन्मभूमिआंदोलन #धर्मरक्षा #राष्ट्रसेवा #मानवसेवान्यास #गोरक्षपीठ #संतसमाज #भारतरत्नकीमांग

हमारे वार्ड, हमारे पार्षद - वार्ड नंबर 42, महाराणाप्रताप नगर की जनता की राय
हमारे वार्ड, हमारे पार्षद - वार्ड नंबर 42, महाराणाप्रताप नगर की जनता की राय SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

📢 हमारे वार्ड, हमारे पार्षद 🏘️
वार्ड नंबर 42 — महाराणा प्रताप नगर की जनता की राय और पार्षद प्रतिनिधि का जवाब

गोरखपुर शहर के सभी 80 वार्डों के लिए एक विशेष कार्यक्रम — “हमारे वार्ड, हमारे पार्षद” 💬

🎯 उद्देश्य:
अपने वार्ड में हुए विकास कार्यों की जानकारी साझा करना और आम जनता की समस्याओं को सीधे पार्षदों तक पहुँचाना।

📺 हर मंगलवार सिर्फ SI News पर देखें!
जनता बोलेगी — पार्षद जवाब देंगे।
🤝 पारदर्शिता, संवाद और विकास की ओर एक कदम!

#HamareWardHamareParshad #Gorakhpur #SINEWS #LocalVoice #VikasKiBaat #CitizenConnect #Ward42 #Transparency #PublicDialogue

Lucknow I मोहनलालगंज में करणी सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन
Lucknow I मोहनलालगंज में करणी सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित डायमंड रिसॉर्ट में रविवार को श्री राजपूत करणी सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू सहित कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज मजबूत होगा तो देश भी स्वतः मजबूत होगा, क्योंकि इतिहास गवाह है कि जब-जब राजपूत समाज कमजोर पड़ा, तब-तब विदेशी ताकतों ने देश पर प्रभुत्व जमाया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि करणी सेना सदैव समाज की एकता, युवाओं के सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित है।

महाधिवेशन के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक उत्थान, युवाओं को दिशा देने और आने वाले वर्षों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
देशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक सुर में स्वाभिमान, एकता और संगठन शक्ति का संदेश दिया।

मोहनलालगंज में करणी सेना का यह आयोजन न केवल संगठन की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि आने वाले समय में समाज की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक क्षण भी साबित हुआ।

#श्रीराजपूतकरणीसेना
#राष्ट्रीयअधिवेशन
#लखनऊ
#मोहनलालगंज
#महिपालसिंहमकराना
#दुर्गेशसिंहदीपू
#राजपूतसमाज
#EWSआरक्षण
#समाजकीएकता
#युवासशक्तिकरण
#संगठनकीशक्ति
#स्वाभिमान
#सामाजिकउत्थान
#राजपूतएकता
#करणीसेना

Prayagraj I माघ मेला 2025-26 की तैयारियों का शुभारंभ — संगम तट पर भूमि पूजन संपन्न
Prayagraj I माघ मेला 2025-26 की तैयारियों का शुभारंभ — संगम तट पर भूमि पूजन संपन्न SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

प्रयागराज।
माघ मेला 2025-26 के सकुशल आयोजन की तैयारियां प्रयागराज में विधिवत रूप से आरंभ हो गई हैं। आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज के नेतृत्व में संगम पवित्र स्थल पर वैदिक रीतिरिवाज और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) व मेलाधिकारी, पुलिस उपायुक्त नगर, गंगानगर, यमुनानगर, मुख्यालय सहित अनेक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान संगम क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज ने कहा कि प्रयागराज का माघ मेला सनातन संस्कृति की आस्था, श्रद्धा और संगम की पवित्रता का प्रतीक है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

माघ मेला क्षेत्र में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवीन व्यवस्था, डिजिटल निगरानी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

#माघमेला2025 #प्रयागराज #संगम #भूमिपूजन #सनातनसंस्कृति #बलवीरगिरिमहाराज #आस्था #श्रद्धा #सुरक्षाव्यवस्था #डिजिटलनिगरानी #प्रशासनिकतैयारी

Gorakhpur I गोरखपुर में हाई अलर्ट: दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रशासन सख़्त, जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज़
Gorakhpur I गोरखपुर में हाई अलर्ट: दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रशासन सख़्त, जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज़ SI News 2 Mga view • 4 buwan kanina

गोरखपुर, संवाददाता: दिल्ली में हाल ही में हुए बम ब्लास्ट के बाद अब गोरखपुर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एसएसपी राज करण नैयर के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाज़ार क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम हर छोटे-बड़े वाहन की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नज़दीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

गोरखपुर पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें या मैसेज साझा न करें।

#Gorakhpur #HighAlert #DelhiBlast #PoliceChecking #SecurityAlert #GorakhpurPolice #LawAndOrder #UPEmergency #PublicSafety #AlertIndia

Delhi | दिल्ली रेड फोर्ट के पास धमाका: कार में शक्तिशाली विस्फोट, 8 की मौत, 12 घायल
Delhi | दिल्ली रेड फोर्ट के पास धमाका: कार में शक्तिशाली विस्फोट, 8 की मौत, 12 घायल SI News 1 Mga view • 4 buwan kanina

दिल्ली से बड़ी खबर — सोमवार शाम दिल्ली में लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, घटनास्थल पर सात फायर टेंडर भेजे गए। धमाके के बाद आसपास की गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई वाहनों में आग लग गई।

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और रेड फोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह बम ब्लास्ट था या सिलेंडर विस्फोट, लेकिन जांच एजेंसियां हर कोण से मामले की जांच कर रही हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “विस्फोट लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी कार में हुआ। धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिसकी आवाज आसपास की इमारतों में भी सुनी गई।”

उत्तर प्रदेश को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके।
घटनास्थल से आग की लपटें उठती हुईं तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कई वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जांच एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और ट्रैफिक से संबंधित अपडेट्स पर नजर रखें।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली में बड़ा धमाका! 🚨

दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। 💥
अब तक की जानकारी के अनुसार —
⚫ 8 लोगों की मौत
⚫ 12 से अधिक लोग घायल
⚫ कई वाहन जलकर खाक
⚫ आसपास के इलाके में दहशत का माहौल

धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और कई मीटर दूर तक आवाज सुनाई दी।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं, इलाके को सील कर दिया गया है। 🔥

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह बम ब्लास्ट था या किसी गैस सिलेंडर का विस्फोट — जांच जारी है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

🙏 अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचना का ही पालन करें।
#DelhiBlast #RedFort #BreakingNews #Delhi #Explosion #LalKila #LiveUpdate #IndianNews #Alert #SafetyFirst