close

This is Testing Message

Als nächstes

Automatisches Abspielen

Gorakhpur I गोरखपुर में हाई अलर्ट: दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रशासन सख़्त, जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज़

2 Ansichten • 11/12/25
Aktie
Einbetten
SI News
SI News
3 Abonnenten
3

गोरखपुर, संवाददाता: दिल्ली में हाल ही में हुए बम ब्लास्ट के बाद अब गोरखपुर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एसएसपी राज करण नैयर के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाज़ार क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम हर छोटे-बड़े वाहन की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नज़दीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

गोरखपुर पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें या मैसेज साझा न करें।

#Gorakhpur #HighAlert #DelhiBlast #PoliceChecking #SecurityAlert #GorakhpurPolice #LawAndOrder #UPEmergency #PublicSafety #AlertIndia

Zeig mehr
0 Bemerkungen sort Sortiere nach